भारत ने 2023 अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप में महिला कुश्ती टीम का खिताब जीता
महिला कुश्ती टीम ने 7 पदक जीत कर एक अद्वितीय प्रदर्शन दिया है, जिनमें 3 स्वर्ण पदक भी शामिल हैं। यादगार प्रदर्शनों में से एक अंतिम पंघाल का अपना खिताब कायम रखना रहा है, जो इस खिताब को दो बार जीतने वाली पहली खिलाड़ी बन चुकी है
विश्व अंडर-20 कुश्ती चैंपियनशिप 2023 में महिला पहलवान अंतिम पंघाल की अगुवाई में भारत के कुल 30 पहलवान हिस्सा लिए । यह प्रतियोगिता जॉर्डन के अम्मान इंटरनेशनल स्टेडियम में 14 से 20 अगस्त तक आयोजित की गई ।
टूर्नामेंट के 46वें संस्करण में पुरुषों और महिलाओं के फ्रीस्टाइल और पुरुषों के ग्रीको-रोमन डिवीज़नों में पहलवान प्रतिस्पर्धा कर रहे थे । 19 वर्षीय अंतिम पंघाल ने पिछले साल बुल्गारिया के सोफिया में U20 कुश्ती में विश्व चैंपियन बनने वाली पहली भारतीय महिला बनकर इतिहास रचा था। इस वर्ष भी 53 किलो वर्ग में अपना ख़िताब जीत रिकॉर्ड बना गई। इतिहास रचते हुए लगातार दो बार अंडर 20 विश्व खिताब जीतने वाली भारत की पहली महिला पहलवान बन गई जिसने 53 किलोवर्ग में खिताब अपने नाम किया।
| पहलवान | वर्ग | पदक |
|---|---|---|
| मोहित कुमार | पुरुषों की फ़्रीस्टाइल 61 किग्रा | स्वर्ण |
| प्रिया मलिक | महिला 76 किग्रा | स्वर्ण |
| अंतिम पंघल | महिला 53 किग्रा | स्वर्ण |
| सविता | महिला 62 किग्रा | स्वर्ण |
| सागर जगलान | पुरुषों की फ़्रीस्टाइल 79 किग्रा | रजत |
| अंतिम पंघल | महिला 65 किग्रा | रजत |
| जयदीप | पुरुषों की फ़्रीस्टाइल 74 किग्रा | कांस्य |
| दीपक चहल | पुरुषों की फ़्रीस्टाइल 97 किग्रा | कांस्य |
| रजत रूहल | पुरुषों की फ़्रीस्टाइल 125 किग्रा | कांस्य |
| आरजू | महिला 68 किग्रा | कांस्य |
| रीना | महिला 57 किग्रा | कांस्य |
| हर्षिता मोर | महिला 72 किग्रा | कांस्य |

Comments
Post a Comment